
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के उदाल गांव में लगे 25 केवी का ट्रांसफार्मर विगत एक माह से खराब है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के ग्रामीण विगत एक माह से अंधेरे में रहने पर विवश हैं. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिप सदस्य शिवचरण हांसदा को दी. सूचना पाकर श्री हांसदा ने गांव पहुंच कर जानकारी ली. उसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंच कर विभाग के पदाधिकारियों से गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है. पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही गांव को नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा .
[metaslider id=15963 cssclass=””]







