
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के चित्रेश्वर गांव में विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई वर्षो से चित्रेश्वर गांव की सड़क पर जल जमाव होने से वे परेशान है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी निकासी के प्रयाप्त साधन नही होने के कारण हर वर्ष बरसात के दिनों में लोगों को गांव आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर विधायक समीर महंती ने कहा कि वे विभागीय पदाधिकारी से मिलकर सड़क पर जल जमाव के सुझाव पर बात करेंगे. कहा कि वे प्रयास करेंगे कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान हो सके. बैठक में असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, आशीष गिरि, मदन मन्ना, मुन्ना होता, सुमित माइती, दिलीप घोष, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







