
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डॉउन की घोषणा की है. लॉक डाउन को पूर्ण कराने में स्थानीय प्रशासन द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है. प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर कोरोना से बचने के उपाय की ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं. वही सड़क पर खड़े होकर गांव से बाजार पहुंच रहे लोगों को समझाया जा रहा है कि कोई भी ग्रामीण अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कोरोना महामारी के समय पदाधिकारी और पुलिस के जवान कोरोना योद्धा की तरह क्षेत्र में रह कर मुकाबला कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रहें.
स्थानीय प्रशासन की मेहनत और लगन को देखते हुए शुक्रवार को चाकुलिया के आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य तरुण कुमार महंती अपनी टीम के साथ थाना पहुंचकर सीओ अरविंद ओझा, थाना प्रभारी अनिल नायक, ललित खलको, जितेन्द्र कुमार, सअनी अनिल सिंह, अशोक पासवान, नितीश गुप्ता, रक्षी धरमेन्द्र कुमार, जयराम सिंह, लोदरो हेम्ब्रम समेत 40 जवानों को माला पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही सभी को गमछा और छाता देकर प्रोत्साहित किया. इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल तरुण कुमार महंती ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में पदाधिकारी और पुलिस के जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर डट कर कार्य कर रहे है. सभी पदाधिकारी और जवान का कार्य काबिले तारिख है, उनके कार्यों को देखते हुए कॉलेज संस्थान की और से सम्मानित किया गया है. अवसर पर कॉलेज के शिक्षक जितेन्द्र नाथ मुर्मु, गणेश बास्के, सुब्रत पानीग्राही, स्वदेश नायक, संजीत राउत समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.







