रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बुधवार को कोल्हान नितिर तुरतुंग क्लासेज सह सागोम लाइब्रेरी का तृतीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर सीआरपीएफ 60 बटालियन कमांडेन्ट आनन्द कुमार जेराई सर को समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य हेतु कोल्हान नितिर तुरतुंग क्लासेज सह सगोम लाइब्रेरी चक्रधरपुर की ओर से सम्मानित किया गया. कोल्हान नितिर तुरतंग क्लासेज सह सागोम लाइब्रेरी के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर कमांडेंट जेराई को केन्द्रीय अध्यक्ष माझी राम जामुदा और केएनटी संरक्षक ज्ञान सिंह दोराईबुरू ने आदिवासियों की संस्कृति सह रक्षक प्रतीक पारंपरिक तीर-धनुष से सम्मानित किया. बता दें कि आदिवासियों ने सदियों से जल, जंगल जमीन, सभ्यता, संस्कृति और मानव की रक्षा करने के लिए तीर-धनुष से लड़ाई लड़ी है, जो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े गये महान संग्राम जैसे हो हूल, कोल, तिलका मांझी, चुहाड़, चेरों विद्रोह गौरव का एहसास कराता है. तीर-धनुष आदिवासियों की रक्षा का प्रतीक चिह्न है.




