जमशेदपुर : पूरे देश के साथ आज जमशेदपुर मे भी कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्टी का झंडा फहराया. वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बातचीत के क्रम में उन्होने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है एवं पार्टी आज भी देश की एकता के सिद्धांत पर टिकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ों के सम्मान एवं युवा वर्ग के जोश को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है.




