
चाकुलिया : कोरोना वायरस के मद्देनजर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एक दिन के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में एलाउंसमेंट करवाया जाएगा. यह जानकारी बीडीओ लेखराज नाग ने दी. उन्होंने कहा कि रविवार को एक दिन का सरकार द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू जनता के हित में है. एलाउंसमेंट कर लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की गयी है.
सैनिटाइजर की कमी के कारण प्रखंड मुख्यालय में व्यवस्था नही : बीडीओ लेखराज नाग ने बताया कि बाजार में सैनिटाइजर नही मिलने के कारण फिलहाल प्रखंड कार्यालय परिसर में उपलब्ध नही कराया जा सका है. कहा कि सोमवार से प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा और एक चौकिदार को नियुक्त किया जाएगा ताकि बाहर से कार्यालय में प्रवेश के पूर्व लोगों से हाथ धुलवाया जाएगा.
चाकुलिया सीएचसी में नहीं है सैनिटाइजर की व्यवस्था : चाकुलिया सीएचसी परिसर में भी जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में सैनिटाइजर की व्यवस्था नही किया गया है यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मु ने दी है. श्री मुर्मु ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी मास्क पहनकर मरीजों की उपचार कर रहे हैं कहा कि सरकार और विभागीय आदेश है कि बाहर से आने जाने वाले लोगों से हाथ धुलवाना है परंतु केन्द्र में सैनिटाइजर नही होने के कारण मरीजों से हाथ नही धुलवाया जा रहा है. कहा कि सैनिटाइजर यहां बाजार में उपलब्ध नही है बाहर से मंगवाया गया है, सोमवार से सीएचसी के बाहर मुख्यद्वार पर एक कर्मी को बैठाकर बाहर से आये मरीजों को हाथ धुलवाकर अंदर प्रवेश करवाया जाएगा.







