
चाकुलिया : चाकुलिया के सीओ सह नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा का स्थानांतरण होने पर वन प्रबंधन महासमिति की सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सह पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि सीओ श्री ओझा एक पदाधिकारी के साथ साथ एक अभिभावक के रूप में हमेशा समिति और महिलाओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनके कार्यकाल में लोगों का हर काम समय पर हुआ है. उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद श्री ओझा की कमी हमेशा खलेगी. इस अवसर पर शंभुनाथ मल्लिक, बासंती हांसदा, राधिका महतो, सविता महतो, लीलावती दास, बासंती सबर, पंसस राजीव महापात्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







