
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव में खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा शनिवार को सादगी पूर्ण संपन्न हुई. पूजा करने के लिए 12 मौजा से एक-एक ग्रामीण पहाड़ पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा पूर्वक विधि-विधान के साथ पूजा की. लोगों का मानना है की पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है. पूजा कर लोगों ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. विदित हो की पहाड़ पूजा खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष धूमधाम खोड़ी पहाड़ी पूजा की जाती है. इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया जाता है. इसी प्रकार हर वर्ष पूजा व मेला का आयोजन किया जाता था, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी. लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से खोड़ी पहाड़ी पहाड़ की पूजा की गई. श्रद्धालुओं के आने की अनुमति नहीं थी. पुजारी कालीचरण सरदार ने विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. इस अवसर पर धनंजय करुणामय, अमर हांसदा, बैधनाथ माहली, हरीश माहली, पूर्णचन्द्र हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







