
जमशेदपुर : महिला विकास मंच की ओर से समाजसेवी फजल खान और संजीव श्रीवास्तव को सभी सदस्यों ने आम सहमति से मंच का कोल्हान संरक्षक के रूप में मनोनीत किया. साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ लक्ष्मी निधि को महिला विकास मंच का कानूनी सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया. मंच की निशात खातून ने आशा जतायी कि इन गणमान्य लोगों से मंच को पूरी ऊर्जा एवं शक्ति मिलेगी. साथ ही मंच साथ समाज हित में कार्य करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहेगा. कार्याक्र्म का आयोजन बिस्टुपुर ओ रोड स्थित आवासिय कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम का संचालन मंच के मीडिया प्रभारी जावेद जमाल ने किया. फजल खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला विकास मंच जमशेदपुर मे महिलाओं के सहयोग में अच्छा योगदान दे रहा है और अपनी तरफ से हर सम्भव मदद करेंगे. महिला विकास मंच की अध्यक्ष निशात खातून ने बताया की उन्की संस्था महिला उत्पीड़न पर काम करती है. मौके पर संस्था की सचिव अयेशा खान, युवा सचिव सन्दीप चौधरी, नेहा परवीन, अधिवक्ता रिन्कू सिंह, सरताज आलम व अन्य लोग उपस्थित थे.







