- दशमी के दिन हजारों भक्त जमीन पर बैठकर करते हैं महाप्रसाद ग्रहण
- 20 से 25 क्विंटल चावल, दाल और सब्जी की बनती है खिचड़ी

चाकुलिया : चाकुलिया की पुराना बाजार सर्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी 1925 से दुर्गा पूजा आयोजित करती आ रही है. यह यहां की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा कमेटी है. इस वर्ष भी कमेटी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से आयोजित कर रही है. 70 फीट उंचा और 60 फीट चौड़ा भव्य पूजा पंडाल निर्माण किया जा रहा है. यहां विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहती है. दस हजार से अधिक लोगों के बीच दशमी के दिन महाप्रसाद का वितरण इस कमिटी की खास पहचान है। मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण स्थानीय नामोपाड़ा के युवक किशोर नामाता द्वारा की जा रही है.
प्लास्टिक मुक्त होगा पंडाल : कमेटी के अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक और सचिव अरिंदम दे ने कहा कि दुर्गा की पूजा इस वर्ष प्लास्टिक मुक्त होगी. इसके लिए भक्तों से भी आग्रह है कि वे पूजा करने के लिए प्रसाद प्लास्टिक के बैंग में नहीं लाएं. पूजा के अवसर पर कमेटी के सदस्यों द्वारा पूजा पंडाल में स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा.
दशमी को होगा महा प्रसाद का वितरण :हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी द्वारा विजया दशमी के दिन महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा. 20 -25 क्विंटल चावल, दाल सब्जी से बनी खिचड़ी महाप्रसाद के रूप वितरित की जाएगी. प्रसाद ग्रहण करने के लिए हर वर्ग के लोग मुख्य सड़क पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं. समाज सेवियों द्वारा कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था की जाती है.
तैयारी में जुटे हैं : पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, सचिव अरिंदम दे उर्फ टुम्पा, पतित पावन दास, संजय दास, अपु दे, बाप्पी मल्लिक, तपन राय, शंकर मल्लिक, रामदेव दास, विक्की मल्लिक, विश्वदेव बेरा, मोनु पोलाई समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.



