• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

चाकुलिया के चावोवीरो मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा आरंभ, कथावाचक रामशंकर जी ने कहा-सभी वेद पुराणों का सिद्धांत है राम चरित्र मानस

चाकुलिया के चावोवीरो मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा आरंभ, कथावाचक रामशंकर जी ने कहा-सभी वेद पुराणों का सिद्धांत है राम चरित्र मानस
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

Chakuliya : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित चावोविरो मंदिर में रुंगटा परिवार की ओर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया. कथा के प्रथम दिन कथा वाचक रामशंकर जी महराज ने कहा कि किशोरी जी के गर्भ से जन्म हुआ है लव और कुश का. लव और कुश ने जब अयोध्या में जाकर रामकथा का गान करते हैं, तो सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हुए. अयोध्या से आये रामशंकर जी ने कहा कि रामकथा में राम के साथ-साथ जानकी जी का चरित्र है. राम कथा को श्रीराम भी लव-कुश द्वारा की गई रामकथा को मंत्रमुग्ध होकर सुनने लगे. बिना श्रद्धा और विश्वास के हम भगवान का दर्शन नहीं कर सकते हैं. भक्ति करें, पर श्रद्धा और विश्वास के साथ करें. भगवान शंकर गुरूदेव के स्वरूप है. द्वितिया को चन्द्रमा का दर्शन करना भगवान शंकर के दर्शन के समान है. कवियों के स्वामी महर्षि बाल्मीकी है. किशोरी जी अपने भक्तों की क्लेष हारिणी और कल्याणी हैं. राम नाम जपने से जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है. वेद, पुराण और शास्त्र का सिद्धांत है राम चरित्र मानस. राम चरित्र मानस की रचना भगवान शंकर ने की है. इसमें भगवान शंकर का आशीर्वाद है. यह वेद अवतार है. जिसके मन में संशय है उसका कल्याण संभव नहीं है. इसलिए संतों ने कहा है कि मन में शंका हो तो उसे दूर कर लें. काशी में भगवान शंकर वास करते हैं. काशी मुक्ति का स्थान है. मुक्ति का मार्ग राम नाम है. राम नाम का जाप करने से ब्रह्म हत्या का पाप भी नष्ट हो जाता है. राम नाम दो अक्षर का है, पर सभी नामों में श्रेष्ठ है. गोस्वामी जी कहते हैं कि राम नाम में बहुत शक्ति है. रा के उच्चारण से अंदर का सारा पाप बाहर निकल जाता है और मा का शब्द मुंह बंद होने से होता है, इससे बाहर का पाप अंदर नही आ पाता है. राम नाम कल्प वृक्ष है. कल्प वृक्ष की विशेषता है कि जो मन में इच्छा है सारी इच्छा और कामना पूर्ण होगी. ‘सुख पा न सकेगा मूर्ख प्राणी राम के बिना…’ जैसी भक्ति गीतों पर उपस्थित श्रोता झुम उठे.

ADVERTISEMENT

महाराज जी ने कहा कि घर परिवार में अगर हम शांति चाहते हैं तो राम नाम का जाप करें. जब कभी मन अशांत हो तो राम नाम का जप करें. मन को शांति मिलेगी. राम नाम एक बार जपने से हजार बार विष्णु नाम लेने के समान है. कथा वाचते हुए कहा कि संत का दर्शन सर्वश्रेष्ठ है, उनकी वाणी का विश्वास करें. जीवन में जब भी कोई गुरू या संत सामने आये तो आप खड़े होकर उनका स्वागत करें. भगवान गणेश राम नाम की परिक्रमा कर सर्वप्रथम पूज्य देवता बने. श्रीराम ही परम् ब्रम्ह हैं. राम जी से ही विष्णु, शंकर और ब्रम्हा का अवतार हुआ है. संतो की वाणी पर विश्वास करो. संत कहते हैं कि दुनिया में भगवान हैं तो, विश्वास करे कि भगवान है. भगवान के दर्शन से ही जीवन का कल्याण होगा. जिससे जीवन और समाज का कल्याण हो उस विषय का चिंतन करना चाहिए. जीवन में सत्य बोलना चाहिए, परंतु ऐसी सत्य बात न बोलें, जिससे सामने वाले को कष्ट हो. जब हम अपना स्वरूप जान लेंगे, तब हमारा ध्यान भगवान के प्रति लगेगा, हम भगवान के अंश हैं भगवान हमारे अंशी हैं. हमारे असली माता-पिता सीता-राम हैं. भगवान हैं यह मानेंगे तो ही भगवान की प्राप्ति का मार्ग मिलेगा. इस अवसर पर गोपाल रुंगटा, ओम प्रकाश रुंगटा, शंकर रुंगटा, गणेश रुंगटा, कमल रुंगटा, महाबीर रुंगटा, केशव रुंगटा, प्रमेश्वर रुंगटा, विनीत रुंगटा, विजय रुंगटा, भरत रुंगटा, कौशल रुंगटा, कमल खंडेलवाल, चन्द्रदेव महतो, कन्हैया सहल, ऋतुराज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. कथा से पूर्व गाजे-बाजे और कीर्तन मंडलियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल सभी महिला और पुरूष श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत
खबर

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

August 2, 2026
Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर
खबर

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

August 2, 2026
Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर
खबर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

August 2, 2026
Next Post
एसडीओ और एसडीपीओ ने भारी वाहनों के नो इंट्री स्थल का किया निरीक्षण, सभी ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को जिला परिवहन कार्यालय से मिलेगा आई कार्ड

एसडीओ और एसडीपीओ ने भारी वाहनों के नो इंट्री स्थल का किया निरीक्षण, सभी ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को जिला परिवहन कार्यालय से मिलेगा आई कार्ड

करीम सिटी कॉलेज : ट्रेडिशनल वॉक में मिली संपूर्ण भारत की झलक

करीम सिटी कॉलेज : ट्रेडिशनल वॉक में मिली संपूर्ण भारत की झलक

बागबेड़ा में रेडक्रॉस सासाइटी का 571वां नेत्र शिविर संपन्न

बागबेड़ा में रेडक्रॉस सासाइटी का 571वां नेत्र शिविर संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

Jamshedpur mango nagar nigam negligence : मानगो में नगर निगम की लापरवाही, 3 फीट गहरे नाले में गिरी महिला, देखिए – video

Jamshedpur snatching: जमशेदपुर में बेलगाम हो रही चेन छिनतई, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp protest : जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tata steel to break venture : टाटा स्टील जर्मनी की इस कंपनी के साथ तोड़ेगा 25 साल पुराना रिश्ता, कंपनी ने शुरू की तैयारी

Tata steel one : वन टाटा स्टील विजन को धरातल पर उतारने की कवायद, एमडी ने ब नायी हाइलेबल कमेटी

icsi Jamshedpur : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से “बियॉन्ड कंप्लायंस” सेमिनार का सफल आयोजन, कंपनी सेक्रेटरी को धारदार बनाने की कोशिश

Jamshedpur plantation : ”एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत, सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया पौधरोपण

Tata steel tisco general society agm : टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं आम सभा संपन्न, सदस्यों के लिए ऋण की राशि 8.70 लाख एवं लाभांश बंपर 16.50 फीसदी तक देने का प्रस्ताव पारित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News