सरायकेला : सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत रेलवे के दो नंबर फाटक के समीप कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. घटना रविवार शाम 4;30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस द्वारा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल सवार की पहचान टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट विभाग के कर्मचारी रमा शंकर पांडेय के रूप में हुई है. मौके से मिले कंपनी के एंट्री पास और ओनर बुक में घायल का पता बोकारो जिले के चंदनकियारी का दर्ज है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि घायल युवक बोकारो की ओर जा रहा था. वहीं कार सवार चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहा था. इसी दौरान दो नंबर रेलवे फाटक के समीन दोनों की आमने- सामने से जोरदार टक्कर हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि बाइक सवार की स्थिति नाजुक बनी हुई है.











