कंपनी एंड ट्रेड यूनियनJamshedpur-INTUC : जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारणी की बैठक, रेखा तिवारी महानगर इंटक...
spot_img

Jamshedpur-INTUC : जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारणी की बैठक, रेखा तिवारी महानगर इंटक की सहायक सचिव मनोनीत

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारणी की एक बैठक महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ की अध्यक्षता में टिनप्लेट यूनियन ऑफिस सभागार में हुई. इसमें अथिति के रूप में झारखंड प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष विनोद राय एवं प्रदेश इंटक के संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा उपस्थित थे. बैठक में रेखा तिवारी को जमशेदपुर महानगर इंटक का सहायक सचिव मनोनीत किया गया. मनोनयन पत्र विनोद राय एवं महेंद्र मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया. बैठक को संबोधित करते हुए राजेश सिंह ‘राजू’ ने कहा कि रेखा तिवारी की हमेशा ही इंटक के कार्यक्रमों में उपस्थिति रहती है. उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर महानगर में पदाधिकारी बनाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने उम्मीद जतायी कि इनके संगठन मे जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी. बैठक में जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सोनी सिंह, नलिनी सिन्हा, अरुण त्रिपाठी, चंदा सिंह, देव कुमार, रवि राज, रौशन सिंह, सुशील कुमार, मो इस्माइल, रजनीकांत मिश्रा, सचिव रवि उपाध्याय, सायोनी सामदार, वीना सिंह, उपेन्द्र सिंह, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार, मो नसीम, कोषाध्यक्ष कृष्णा राजू, सह कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डीएन पाण्डेय ने किया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading