जमशेदपुर : राष्ट्रीय इंटक के महासचिव, झारखण्ड इंटक प्रदेश अध्यक्ष सह बेरमो के विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह का विधनसभा चनाव मे ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पहली बार जमशेदपुर आगमन पर झारखण्ड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान झारखण्ड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से आवाज बुलंद करते हुए 6 बार बेरमो के विधायक रह चुके इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह को झारखण्ड सरकार से मंत्रिमंडल मे शामिल करने की माँग की गयी. इस स्वागत समारोह मे यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव आर रवि प्रसाद, टाटा ग्रुप के दर्जनो यूनियन के अध्यक्ष सह इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव राकेश्वर पांडेय एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम के अलावा कांग्रेस की महिला नेता शिखा चौधरी, यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश कमिटी के पिंटू श्रीवास्तव, डीएन पांडेय, अरुण त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, संजीव रंजन, मीरा तिवारी, रामा शंकर पांडे, अभिजित समेत काफी संख्या मे यूथ इंटक के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
jharkhand-intuc-इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, झारखंड मंत्रिमंडल में राजेंद्र को शामिल करने की उठी मांग, सरकार पर मजदूर नेता बनायेंगे दबाव
[metaslider id=15963 cssclass=””]