कंपनी एंड ट्रेड यूनियनTata motors telco workers union : टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी मिले...
spot_img

Tata motors telco workers union : टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी मिले राज्यपाल से, अवैध यूनियन संचालित करने के मामले में राज्यपाल ने ली जानकारी, होगी कार्रवाई

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की पूर्व में अधिकृत यूनियन टेल्को वर्कर्स यूनियन को झारखंड के राज्यपाल को एक पत्र लिखकर फर्जी यूनियन द्वारा फर्जी समझौता की शिकायत की थी. इस पर बुधवार को झारखंड के राजभवन से टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी को राज्यपाल से मिलने के लिए बुलाया गया, जिस पर टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे एवं सदस्य हर्षवर्धन ने राज्यपाल से मिलकर 25 जनवरी को फर्जी यूनियन द्वारा टाटा मोटर्स के अस्थाई श्रमिकों का स्थाईकरण के लिए एक फर्जी समझौता हुआ जिसमें लगभग 1500 करोड़ से ज्यादा बैक वेजेस मार दिया गया जबकि बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बैक वेजेस देने का था और यदि समान रूप का आदेश झारखंड में भी है, तो श्रम विभाग के भ्रष्ट पदाधिकारी और फर्जी यूनियन ने घाल मेलकर अस्थाई श्रमिकों को जो ग्रेड में फर्जी तरीके से किश्त स्थाईकरण का समझौता किया, जिससे मजदूरों का काफी बड़ा नुकसान हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस फर्जी प्रक्रिया को किन लोगों ने अपने अधिकार बाहर जाकर श्रमिकों के हक मारने का प्रयास किया गया. इसकी पूरी जानकारी राज्यपाल को 45 मिनट के वार्ता में दिया गया, जिस पर राज्यपाल ने कार्रवाई करने का आदेश और आश्वासन दिया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading