जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सैबल दास गुप्ता, आलोक पात्रा, डोडी सिधेश्वर राव, एसके शमीम, शम्भु नाथ दुबे, वीरेंद्र बहादुर सिंह, असित कुमार बरुआ, नम्बूरी चंद्रशेखर, देवाशीष बिसोई, पंचानन दास, अशोक कुमार भारती शामिल हैं। सभी को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा की कि सेवानिवृत्ति के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें, ताकि उनका जीवन खुशी-खुशी व्यतीत हो। जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी, यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है। इस दौरान सभी आफिस बेयरर एवं कमेटी मेम्बर उपस्थित थे। मंच संचालन नवीन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।