कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-workers-union-republic-day-टाटा वर्कर्स यूनियन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन जगहों पर...
spot_img

tata-workers-union-republic-day-टाटा वर्कर्स यूनियन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन जगहों पर किया झंडोतोलन, अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु बोले-देश का गणतंत्र दिवस समारोह देश की जनता को उसके अधिकार दिलाने का पर्व है

राशिफल

बारी मैदान में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु.

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ. इसके तहत टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने झंडोतोलन किया. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने टाटा वर्कर्स यूनियन के साकची बारी मैदान में झंडा फहराया. डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित कैंसर रेस्ट हाऊस में झंडोतोलन किया. इस दौरान काफी संख्या में कमेटी मेंबर और पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह झंडोतोलन करते हुए.

अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने साकची बारी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया और कहा कि देश की आजादी के बाद 1950 के 26 जनवरी को असल आजादी तब मिली, जब भारत का संविधान लागू हुआ. यह दिन देश की जनता को उनके अधिकार और सम्मान के साथ जीने का हक दिलाती है. उस दिन को ही गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है. उन्होंने आर्थिक आजादी दिलाने के लिए भी जमशेदजी नसरवानजी टाटा को याद किया और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading