क्राइमwest-singhbhum-accident-चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बोलेरो व पिकअप में टक्कर, एक की मौत, नौ...
spot_img

west-singhbhum-accident-चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बोलेरो व पिकअप में टक्कर, एक की मौत, नौ घायल, मरने वाले एक ही परिवार के

राशिफल

अस्पताल में इलाजरत घायल.

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग में सोमवार की शाम बोलेरो व पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. इसमें बोलेरो पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के लोग थे. घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है. खूंटी जिला के आड़की थाना क्षेत्र के कोचांग गांव निवासी नौ लोग सोमवार की सुबह बोलेरो को भाड़ा में लेकर पूजा करवाने ओडिशा के मयूरभंज जिला के जशीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोडीह गांव गए थे. वहां पूजा करवाने के बाद सभी लोग अपने घर कोचांग के लिए निकल रहे थे। इसी में उसी गांव का सोनू हांस भी उनके साथ अपने छोटे भाई जूरा हांस के पास बुड़ीका गांव जाने के लिए आ गया। सभी लोग सारा पूजा पाठ का काम खत्म कर घर जा रहे थे।

अस्पताल में पहुंचा घायल.

इसी क्रम में चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर खंटपानी प्रखंड के सारदा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन के साथ बोलेरो की टक्कर हो गयी। टकराने के बाद बोलेरो नीचे खेत में जा गिरी। इधर, पिकअप सड़क पर ही पलट गयी। पिकअप का चालक घाटशिला निवासी रविन्द्र बारी बुरी तरह से जख्मी हो गया। रविंद्र ने बताया कि पिकअप चाईबासा डीवीसी की है। वे सोमवार को चक्रधरपुर ट्रांसफार्मर लेकर गए थे। वहां उतारने के बाद वापस आ रहे थे। शारदा गांव के पास तीखे मोड़ पर बोलेरो से टक्कर हो गई। चक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो खेत में जा गिरा। टक्कर होने के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी से निकलकर फरार हो गया। बोलेरो में सवार जवानी कुई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि फुलमनी कुई, सोनिका भेंगरा, बिरसा सोय, मांगरा सोय, बियांस सोय, मानसीह मुंडा, मुंशी सोय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को समाजसेवी त्रिशानु राय के सहयोग से कम्बल का व्यवस्था किया गया। घायल मांगरा सोय, रवींद्र बारी, फुलमनी कुई व सोनिका भेंगरा को गंभीर अवस्था के कारण जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में सोनी भेगरा का एक पैर टूट गया है।

घायल की तस्वीर.

बोलेरो में ही फंसा रहा मृतका का शव
मृतका जवानी कुई का शव बोलेरो में ही फंसा हुआ था। वो बोलेरो में चालक के बगल में बैठी थी। शव को निकालने के लिए चाईबासा से एसडीपीओ अमर पांडेय व मुफ्फसिल थाना प्रभारी आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे। शव को निकालने के लिए गैस कटर से वाहन के आगे हिस्से को काटने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव बोलेरो में ही फंसा पड़ा था।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading