
जमशेदपुर : झारखंड में चक्रवातीय तूफान जवाद का असर 4 व 5 दिसंबर को देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में चक्रवातीय तूफान जवाद का असर ज्यादातर 4 व 5 दिसंबर को देखने को मिलेगा. आज (शुक्रवार) शाम से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है लेकिन फिलह बारिश की संभावना कम है. इसे लेकर झारखंड में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसका ज्यादा असर झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में देखने को मिलेगा, जहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
6 दिसंबर से मौसम साफ हो सकता है. वहीं दिन के तापमान यानी अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक 3-4 डिग्री की गिरावट होगी. वहीं आज से ही न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. जवाद कल यानी 4 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओड़िशा के तट के करीब पहुंचेगा. 5 दिसंबर की दोपहर तक पूरी के तट से टकराएगा. ओड़िशा व पश्चिम बंगाल की तटीय इलाके में 6 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा.




