देवघर : देवघर जिला पुलिस द्वारा सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया है। नगर थाना अंतर्गत ग्राम कोरियासा,मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरली पहाड़ी,पालाजोरी थाना अंतर्गत ग्राम ब्रह्मसोली तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ से सभी साइबर ठगों को गिरफ़्तार किया गया है।ये सभी साइबर ठग मोबाइल के माध्यम से विभिन्न हथकंडा अपनाकर और प्रलोभन देकर लोगों से ठगी का काम करते थे। (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य रूप से नगर थाना क्षेत्र से दिनेश कुमार मंडल, 22 वर्ष,मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र से रंजन कुमार महथा उम्र 19 वर्ष,पालाजोरी थाना क्षेत्र से मुहम्मद इरफ़ान अंसारी 18 वर्ष और मुशर्रफ वारसी उम्र 20 वर्ष,मोहनपुर थाना क्षेत्र से अंकित कुमार मंडल,उम्र 20 वर्ष और उमेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।वहीं गिरफ़्तार अपराधियों से मौके पर 14 मोबाइल,27 फर्जी सिम,13 एटीएम,दो पासबुक और दो चेक बुक सहित नगद 8 हज़ार रुपये बरामद किया गया है।





