
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में मुखी समाज के मुखिया सुरेश मुखी और बस्ती वासियों ने मिलकर इलाके में गांजा बेचने आए एक युवक को धर दबोचा. लोगों ने युवक के पास से तीन पैकेट गांजा भी बरामद किया. हालांकि युवक मौके से भागने में सफल रहा. इधर घटना की सूचना सुरेश मुखी ने बिष्टुपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश मुखी को ही आरोपी बनाने लगी.

इस बात को लेकर बस्ती वासियों ने पुलिस को ही घेर लिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बस्ती के लोगों ने थाना प्रभारी विष्णु रावत पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा मुखी समाज के मुखिया सुरेश मुखी को बस्ती में शराब बेचने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि वे बस्ती में शराब बेचने के सभी को रोक रहे है. इस संबंध में सुरेश मुखी ने बताया कि सुचना मिली थी कि बस्ती के शौचालय के पास गुरुवार को कुछ युवक गांजा बेचने आ रहे है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
स्थानीय लोगो ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की पर सभी मौके से भाग गए. मौके से तीन पैकेट गांजा बरामद किया गया. इस घटना के बाद से बस्ती के लोगों में आक्रोश है. इधर पुलिस ने माहौल को देखते हुए क्यूआरटी को भी बुला लिया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.












