
जमशेदपुर : सरकार बदलते एक बार फिर से जमशेदपुर में विस्थापितों का मुद्दा उठने लगा है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में टाटा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले 18 मौजा के रैतदारों का पिछले कई सालों से मुआवजा, नौकरी और जमीन वापसी को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. वैसे पिछले 5 साल समिति का आंदोलन शिथिल था.
वहीं सरकार बदलते ही अब विस्थापितों ने टाटा स्टील के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है. इन्होंने आगामी 3 मार्च तक का अल्टीमेटम जमशेदपुर जिला प्रशासन और टाटा स्टील को देते हुए साफ कर दिया है कि 3 मार्च तक अगर इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं आता है, तो आगे अब वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे.







