बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी कल रात बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के भूतिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के पूर्व संध्या पर आयोजित आधिवास समारोह में शामिल हुए. गांव पहुंचने पर डॉ गोस्वामी का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. डॉ गोस्वामी ने राधा कृष्ण की पूजा की और दीप प्रज्ज्वलित किया.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर भाजपा बड़शोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, प्रवीर भोल, नंदलाल पातर, सुकांत लाल बंद, कलन महतो, रिंकू दास, पिंकू दास, कमलेश बंद, टोटन भोल, सुमन बंद, आशुतोष पात्र, हराधान बंद, कौशिक बंद, पल्लू भोल, सुरकुनु पोलाई, यादव पात्र, राजकुमार सिंह, टुनू बारीक, राजेश बारीक, समेत अन्य उपस्थित थे.












