जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट व जनसुविधा ट्रस्ट के सदस्यों की संयुक्त बैठक जमशेदपुरके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम संयोजक मुकल मिश्रा ने बताया कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं जनसुविधा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जमशेदपुर की लाइफलाइन स्वुर्णरेखा व खरकई की बदहाली के खिलाफ मानगो के गांधी घाट में सांकेतिक धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय करेंगे. पिछले दिनों विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर के समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारी प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य नागरिको के साथ नदियों की स्तिथि पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
परिचर्चा में जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से आमजनों ने हिस्सा लिया था. परिचर्चा में सबकी सहमती से स्वुर्णरेखा व खरकई नदी को उद्योगीक व नगरीय प्रदुषण से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान प्रारंभ का निर्णय लिया गया था. मुकुल मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर के दर्जनों नालों से निकलने वाला जल मल को बिना ट्रीटमेंट किए सीधे नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी में नदी में गिराया जा रहा है. जिससे नदी की वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और नदियों का अस्तित्व खतरे में आ गया है.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह धरना-प्रदर्शन जमशेदपुर की जिला प्रशासन, नगर निकाय के अधिकारीयों, उद्योगीक घरानो के साथ आम जनता को जगाने का एक प्रयास होगा की नदी की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रही है और यथाशीघ्र नदियों को औद्योगिक और नगरीय प्रदूषण से बचाने की अत्यंत आवश्यक्ता है. बैठक में मुख्य रूप से आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आकाश शाह, सन्नी सिंह, आदित्य मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे.











