
जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की टीम ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल एवं विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के साथ विभिन्न घाटों एवं शहर के मुख्य मुख्य स्थलों का दौरा किया. इन लोगों ने सारी समस्याओं का निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है, उसे चिन्हित किया गया और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को इन समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. इस अभियान में केंद्रीय समिति के महासचिव रामबाबू सिंह, अध्यक्ष सीएन बनर्जी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अरुण सिंह, गौतम प्रसाद, सुधीर सिंह, राजकुमार, परमात्मा मिश्रा समेत अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे.



