
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन न.1 हरि मंदिर के सामने प्रयास (एक सामाजिक संस्था) के द्वारा गरीब लोगों के बीच खाना वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक एवम् भाजपा नेता अभय सिंह, बबुआ सिंह, संस्था की अध्यक्षा सरबजीत कौर, सचिव संजय सिंह व मनी मोहंती उपस्थित थे. इस दौरान अभय सिंह और बबुआ सिंह ने बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सावन कुमार, रोहन प्रसाद, गीतांजलि सिंह, पीयूष ठाकुर, दीप सिंह, माही कुमार एवम् संस्था के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







