जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उनके निधन को अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी बताते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया.पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से मन बेहद व्यथित है. राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में वे एक सुलझे हुए, सहज और अनुभवी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे. संसदीय जीवन का उन्हें अच्छा अनुभव था और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय रहा.उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की.




