घाटशिला : बीते दिनों नदी में कूद कर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर मुसाबनी के न्यू लाइन निवासी शुभम भगत (24) का शव 36 घंटे बाद शुक्रवार को बड़ाघाट स्थित स्वर्णरेखा नदी से मछुआरों ने खोज निकाला. सूचना मिलने पर परिजन नदी तट पर पहुंचे और शव की पहचान शुभम भगत के रूप में की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा परंतु वहां से सबको पंचनामा के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इधर सूचना मिलने पर घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली. विदित हो कि घाटशिला अपने नाना के घर आए मुसाबनी निवासी शुभम भगत ने अमाईनगर पुल से आत्महत्या की नीयत से स्वर्णरेखा नदी में कूद कर छलांग लगा दी थी. सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम उसे खोज निकालना में काफी मशक्कत की. परंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. सुबह मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने शव को खोज निकाला. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आखिर इंजीनियर ने ऐसा क्यों किया, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.




