
गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने बीते दिनों गम्हरिया बाजार से चोरी गए स्कूटी को बरामद करते हुए आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. चोर का नाम सन्नी कुमार साह बताया जा रहा है, जो आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर का रहने वाला है. जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया, कि सनी ने अब तक अलग-अलग स्थानों से चार स्कूटी की चोरी की है. उन्होंने बताया, कि चोरी की घटना को अंजाम देकर वह किसी हुसैन नामक व्यक्ति को बेच दिया करता था. उन्होंने बताया, कि गलत संगत में पड़कर वह इस धंधे में आ गया है. फिलहाल हुसैन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.














