• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

harkhand earth day : धनबाद में मनाया गया पृथ्वी दिवस, आइआइटी आइएसएम और युगांतर भारती के बीच एमओयू, विधायक सरयू राय ने कहा – नदियों पर डैम बनाने से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

धनबाद : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा है कि नदियों को बांधा नहीं जाना चाहिए. उन्हें बांधने से, उन पर डैम बनाने से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. अब भारत समेत दुनिया भर में नदियों को बांधने पर जबरदस्त विरोध किया जा रहा है. वह आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में विश्व पृथ्वी दिवस पर आईआईटी (आईएसएम), युगांतर भारती, मेल-हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. सरयू राय ने कहा कि नदियों पर डैम बनाने के दुष्परिणाम धीरे-धीरे अब दुनिया के सामने आने लगे हैं और यही वजह है कि अब इनका विरोध दुनिया भर में हो रहा है.          (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने आइआइटी, आइएसएम जैसे संस्थान को प्रकृति के पैथोलॉजिकल टेस्टिंग सेंटर की तरह बताया जहां पर मानवीय गतिविधियों से पृथ्वी और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का पता चलता है. श्री राय ने कहा कि आज पर्यावरण को सबसे ज़्यादा खतरा मानवीय गतिविधियों से ही हो रहा है. यह इंसान ही है, जिसने प्रकृति का अपने हित के लिए दोहन किया और उसकी हालत खराब की. इससे पूर्व झारखंड में पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में संयुक्त रूप से प्रयास करने के लिए स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती और आइआइटी-आइएसएम धनबाद के बीच एमओयू हुआ. युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण और आइआइटी-आइएसएम धनबाद की तरफ से प्रोफेसर अंशुमाली ने एमओयू किया. इस ओमओयू का मकसद जैव विविधता के संरक्षण, शैक्षणिक जानकारी व रुचि की सामग्रियों के बारे में सूचना का आदान-प्रदान, संयुक्त पौधा रोपण कार्यक्रम, पर्यावरण मुद्दों पर सेमिनार, कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रम, व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना व स्वरोजगार उत्पन्न करना, शैक्षणिक साहित्य का आदान-प्रदान, संयुक्त परामर्श सेवाएं, अनुसंधान गतिविधियों और प्रकाशन संबंधित कार्य करना है. (नीचे भी पढ़ें)

 संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से ‘ट्रांसफॉर्मिंग एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट इन इंडिया: एडवांसिंग सस्टेनेबिलिटी एंड एनर्जी एफिशिएंसी एप्रोच’ विषय पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत व्याख्यान दिया. संगोष्ठी का विषय प्रवेश करते हुए आइआइटी(आइएसएम) के प्रो अंशुमाली ने कहा कि लैंड पॉलिसी सभी पॉलिसियों की जननी है, क्योंकि सभी नीतियों के क्रियान्वयन के लिए सर्वप्रथम भूमि की ही आवश्यकता होती है. आजकल सरकार भी भूमि अधिग्रहण के बदले रैयतों को काफ़ी बढ़िया मुआवज़ा दे रही है.  दामोदर नद के इर्द-गिर्द विभिन्न प्रकार के औद्योगिक निकायों ने नदी तट और उसके वेटलैंड क्षेत्र पर अतिक्रमण कर उसे बर्बाद कर दिया है. इन उधोगों के कारण दामोदर की कई सहायक नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. दामोदर भी इससे अछूता नहीं है. हमने अपनी कारगुज़ारियों से ज़मीन और पर्यावरण का नेचर बदल दिया है. आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने आविष्कार, नवाचार एवं ज्ञान-विज्ञान को राष्ट्र के आर्थिक तरक्की का आधार बताया और कहा कि अब अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में मनोयोग से काम करने की जरूरत आन पड़ी है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने इस पूरे क्रिया-कलाप में गैर सरकारी संगठनों को आम आदमी तक प्रचार एवं प्रसार का सशक्त माध्यम बताया. विशिष्ट अतिथि युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि इंसानी हरकतों के कारण भी पर्यावरण में घोर असंतुलन की स्थिति लगातार ख़राब होती चली जा रही है. पशुओं की कई नस्लें लुप्त हो गई हैं। आज सारा विश्व अतिवृष्टि और अनावृष्टि से जूझ रहा है. पृथ्वी दिवस 2025 की थीम अक्षय ऊर्जा के महत्व पर जोर देता है और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के वैश्विक सहयोग का आह्वान करता है. आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के डीन एसके गुप्ता ने कहा कि ज्ञान का विश्लेषण ही विज्ञान है. पहले किसी भी चीज़ की खोज होती है, उसके बाद उसपर रिसर्च होता है. रिसर्च के बाद ही उसका गुण-अवगुण हमारे सामने आता है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब हमें जीवाश्म ईंधन का विकल्प ढूंढना होगा. हमें नवीकरणीय ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा जैसे प्राकृतिक विकल्पों की ओर मुड़ना होगा. तभी हम पृथ्वी को गर्म होने से बचा पाएंगे और यह धरा हमारे रहने लायक रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

विशिष्ट अतिथि तथा भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत संजय रंजन सिंह ने आइआइटी-आइएसएम धनबाद की 100वीं वर्षगांठ पर संस्थान के सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि धनबाद एक सुव्यवस्थित शहर था. पहले यहां पर अंडर ग्राउंड माइनिंग होता था. वायु प्रदूषण नाममात्र की थी. ओपन माइनिंग के कारण ओवर बर्डन हो गया है. यह धनबाद के सीने पर बहुत बड़ा बोझ है. धनबाद का वातावरण अत्यधिक विषैला हो गया है. पर्यावरणविद डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आजकल हमारे शिक्षा का ध्येय केवल नौकरी है. नौकरी तो सभी करते हैं, पर काम कोई-कोई ही करता है और जो काम करता है उसी की पहचान होती है. पर्यावरण के क्षेत्र में इस देश को काम करने वालों की जरूरत है. दामोदर बचाओ आंदोलन के धनबाद जिला संयोजक अरुण राय ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए धरोहर हैं. यह कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. स्वागत भाषण आइआइटी (आइएसएम) के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो आलोक सिन्हा ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुरेश पांडियन ने किया. मंच संचालन मेल-हब की डॉ. मेघा त्यागी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आइआइटी (आइएसएम), धनबाद के पर्यावरण विभाग, मेल-हब के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ
खबर

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

August 12, 2026
Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर
खबर

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

August 12, 2026
Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप
खबर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

August 12, 2026
Next Post

tata steel zoo earth day : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने मनाया अर्थ डे, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए घर में जैव-कीटनाशक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

Saraikela adhunik power earth day : पद्मपुर में आधुनिक पावर में अधिकारियों ने पौधे लगाकर मनाया पृथ्वी दिवस, सीएसआर विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित कराई कई प्रतियोगिताएं

jamshedpur karni sena andolan : करणी सेना सड़कों पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत खुद कर रहे आंदोलन का नेतृत्व, जमशेदपुर एसएसपी ऑफिस घेरा, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

Jamshedpur rural accident – कमलपुर में अनियंत्रित ट्रक पुलिया की रेलिंग से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र का निर्मल चौक-ताता पत्थर बना ब्लैक स्पॉट, सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर

tata cummins wage revision : टाटा कमिंस में वेज रिवीजन समझौता, चार साल के लिए 20 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी

jharkhand minority commission meeting : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की आंतरिक बैठक में कई अहम फैसले, अल्पसंख्यक निदेशालय, उर्दू अकादमी, मदरसा बोर्ड और अरबी-फारसी विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पारित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News