जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के बालीगुमा के पास हुई करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के मामले को लेकर अब करणी सेना और क्षत्रिय समाज सड़कों पर आ गया है. इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत भी पहुंच गये है. (नीचे भी पढ़ें)
राज सिंह शेखावत जमशेदपुर आने के बाद विनय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इसके बाद वे सैकड़ो लोगों के साथ सीधे जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान एसएसपी ऑफिस के गेट को जाम कर दिया गया. अंतिम समाचार लिखे जाने तक एसएसपी ऑफिस के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बैठे हुए है जबकि क्षत्रिय समाज के तमाम लोग सड़कों पर बैठ गये है. पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में तनाव है. वे लोग चाहते है कि पुलिस हत्यारों को ततकाल गिरफ्तार करें.



