
रांची : देश में साल 2024 में लोक सभा का चुनाव होना है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सात जनवरी से शुरुआत कर रही है. इसके लिए गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत प्रदेश के आला नेता समेत महिला मोर्चा की सदस्यों ने गर्मजोशी से किया. एयरपोर्ट से सीधे रांची स्थित रेडियन ब्लू होटल जाएंगे, जहां पर प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे, इसके बाद रात्रि में विश्राम वहीं करेंगे. एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. अमित शाह की सुरक्षा के लिए तीन आईपीएस, छह डीएसपी स्तर के अधिकारी समेत दो हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार शाम रांची पहुंचने के बाद होटल रेडिशन ब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे. यहां से शनिवार को चाईबासा के लिए रवाना होंगे. चाईबासा में सबसे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है. इसके बाद अमित शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा की ओर से अमित शाह के कार्यक्रम और उनके स्वागत की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शुक्रवार की शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई नेता करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा को बहुत अधिक समय नहीं मिल सका था. कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी पांच दिनों से चाईबासा में कैंप कर रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर पार्टी को ओर से डोर-टू-डोर कैँपेन चलाया गया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि गृहमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह दिख रहा है. उन्होंने बताया कि सभा में चाईबासा, सरायकेला व पोटका के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इसके तहत वैसी लोकसभा सीट जिस पर भाजपा पिछले बार चुनाव नहीं जीत पायी थी, वहां पर केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है.












