• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 16, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day friday 10th April 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 अप्रैल 2026

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज पुराने दोस्त से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आप सभी पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

वृष राशि
कुछ रचनात्मक कार्य करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं, लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की आवश्यकता होगी। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर व्यतीत होगा।

मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जायेगी। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। लम्बे वक्त से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की जरूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी, इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। जीवनसाथी के कारण कुछ क्षति हो सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलायेंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीजों को बदलना असंभव है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आयेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

सिंह राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना अनमोल समय बिताएं और मीठी यादों को फिर से ताजा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आज आप अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।

कन्या राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जायेगा। साथ ही आज आप रोमानी सफर पर भी जा सकते हैं। अगर आप यकीन करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

तुला राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। मोहब्बत और रोमांस आपको प्रसन्नचित रखेगे। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द छूमंतर करने की क्षमता रखती हे।

वृश्चिक राशि
बहुत अधिक मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

धनु राशि
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। खा तौर पर माइग्रेन के मरीजों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि
आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्त के सम्मान ठेस पहुंचा सकता है। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जायेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। पैसे की महत्व को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल खुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

मीन राशि
आज आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हां, यह प्यार का ही खुमार है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जायेगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 16th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 16 जून 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Tuesday 16th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 16 जून 2026

June 16, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

June 15, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

June 14, 2026
Next Post

Jamshedpur sonari police action : सोनारी पुलिस ने चोरी करने आये युवक को पकड़ा, चोरी के सामान जब्त

Jamshedpur suicide - सोनारी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, शादी की चल रही थी बात

Jamshedpur school - बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस टू का दर्जा, अभिभावकों में हर्ष, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से परेशान, एसी बंद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News