• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-5th-May-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 5 मई 2023

May 4, 2023
in राशिफल
0
Horoscope-Know-Your-Day-Friday-5th-May-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 5 मई 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। वगैर जांच पड़ताल के निवेश न करें, अगर आप सभी संभावित चीजों को परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। एक-दूसरे का विचार समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। इसे औरों के सामने न लाएं, नहीं तो बदनामी हो सकती है। रोमांटिक मुलाकात आपकी प्रसन्नता में तड़के का काम करेगी। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से नजर रखते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

वृष राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। माली सुधार की वजह से आवश्यक सामग्री की खरीदारी करना आसान रहेगा। परिवार में नए सदस्य के आने की सूचना आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस खुशी को सबके साथ बाटें। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जीवन में भी बदलाव आयेगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।

मिथुन राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं। खास तौर पर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर का पागलपन है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क राशि
आपका ऊर्जा-स्तर जबरदस्त रहेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें उल्टे पांव वापस भेज दें। नाती-पोतों से आज अत्याधिक प्रसन्नता मिल सकती है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

कन्या राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। लम्बे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। रोमांस रोमांचक होगा, इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

तुला राशि
रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

वृश्चिक राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए गौरवमय एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के विचार से ऐसे ही महकने को है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहां तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। तनख्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मकर राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, खास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

कुंभ राशि
काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें, कुछ वक्त अपने दोस्तों के साथ गुजारें, क्योंकि यह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

मीन राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। रोमांस आपके दिल पर भरा पडा है। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 25th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 25 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 25th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 25 अक्टूबर 2026

October 24, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

October 24, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

October 23, 2026
Next Post

Jamshedpur crime : सीतारामडेरा में शौच करने गयी महिला से दुष्कर्म, घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फरार

Saraikela tata road accident - सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, एक गंभीर

interesting fact to know - शर्ट में बाएं ओर ही क्यों दिया जाता है पाकेट, दाएं ओर क्यों नहीं, जानें इसके पीछे के रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News