• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Friday 6th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 6 जून 2025

Horoscope know your day Friday 6th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 6 जून 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
खेलों और अन्य गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। घर में किसी आयोजन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा। जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद मूल्यवान है। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

वृष राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की आवश्यकता है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं, लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी।

मिथुन राशि
आज आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। जीवनसाथी का स्वार्थी व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

कर्क राशि
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक निर्णय लेते समय अपनी तार्किकता न छोड़े। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। दोस्तों से बात करते वक्त सावधानी बरतें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की संभावना है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

सिंह राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। आज आपको दूसरों की आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। जो लोग घर से बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं। खास तौर पर अपने क्रोध पर अंकुश रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर का पागलपन है। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। रोमांस आपके दिल पर छापा रहेगा। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

तुला राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

वृश्चिक राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आप लम्बे समय से दफ्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। छात्रों के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

धनु राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

मकर राशि
सामाजिक मेलजोल से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की आवश्यकता है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकांकी है। सहकर्मी या सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। घर में किसी आयोजन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा। जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। बढ़िया खाने की महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

मीन राशि
आपका क्रोध राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज कर सकता है। वे लोग खुशकिस्मत हैं जो अपने क्रोध पर अंकुश रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका क्रोध आपको समाप्त करे, आप उसे खत्म कर दें। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपकी परेशानी आपके लिए काफी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर खुद को खुशनसीब समझता है। इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Next Post

Tata group to manufacture rafale : टाटा समूह की यह कंपनी करेगी राफेल का निर्माण, हुआ अहम समझौता

Jamshedpur fraud case - सीतारामडेरा में दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, उधार के पैसे लौटाने में कर रहा टालमटोल

Adityapur suicide - आदित्यपुर में प्रेमिका के घर के पास युवक ने बिजली के खंभे से लटक कर दे दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur kidnapping : परसुडीह में कन्वाई चालक का अपहरण, जानलेवा हमला, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

Saraikela accident : राजनगर में बाइक स्कूटी में टक्कर, दो घायल

Jamshedpur accident unique protest : मानगो में ऑटो वाले पर पुलिस की कार्रवाई, विरोध में टूटा ऑटो लेकर मांगा लोगों से समर्थन, देखिये – video

Jamshedpur kidnapping : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट से युवक का अपहरण, भागे अपहरणकर्ता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kidnapping : परसुडीह में कन्वाई चालक का अपहरण, जानलेवा हमला, देखिए – video

Saraikela accident : राजनगर में बाइक स्कूटी में टक्कर, दो घायल

Jamshedpur accident unique protest : मानगो में ऑटो वाले पर पुलिस की कार्रवाई, विरोध में टूटा ऑटो लेकर मांगा लोगों से समर्थन, देखिये – video

Jamshedpur kidnapping : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट से युवक का अपहरण, भागे अपहरणकर्ता

Jamshedpur dialogue on brand protection : सिंहभूम चैम्बर ने टाटा स्टील के साथ सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण पर संवाद कार्यक्रम किया आयोजित, टाटा स्टील के अनेक वरीय अधिकारियों ने उद्यमियों को ब्रांड संरक्षण के महत्व की दी जानकारी

Jamshedpur dc fake facebook account : जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन के नाम से किसी ने बनाई फर्जी फेसबुक आइडी, जिला प्रशासन ने आम लोगों को इस फर्जीवाड़े से किया आगाह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News