
मेष राशि
आज किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी सहायता मिलेगी।

वृष राशि
आपके हंसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक मिलेगा कि जिंदगी की खुशी बाहरी चीजों में नहीं, बल्कि स्वयं के ही भीतर है। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो, किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मिथुन राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको स्वास्थ्य बनाए रखेगा। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है।

कर्क राशि
कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। बहादुरी भरे निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राईज मिल सकता है।

सिंह राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपके बच्चें के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आपके सोच में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए प्रसन्नता के पलों को लाएगा। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत लाभ होगा। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

कन्या राशि
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आप दूसरों पर कुछ अधिक खर्चा कर सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएं। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा। आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में खुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

तुला राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

वृश्चिक राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाईयां खड़ी कर सकता है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

धनु राशि
रक्तचाप के मरीजों को विशेष ध्यान रखने और दवा-दारू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ अवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुंचाएंगी। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशियों की वजह साबित होगा। यह कैरियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही समय है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाओं में जाएगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

मकर राशि
आज भगवान का ध्यान और आत्म-चिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। यात्राओं से व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

कुंभ राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आएगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आज प्यार की मदहोशी में सच्चाई और साजिश मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आपको काफी लाभ हो सकता है। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

मीन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं, हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। आज आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएं समाप्त करने में भी सफल रहेंगे। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। आपको सिर्फ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की जरूरत है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858




