जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी आइएसडब्ल्यूपी कंपनी (तार कंपनी) की मैनेजमेंट से मान्यता प्राप्त वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन को रजिस्टर बी में दर्ज करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है. वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन का विगत 9 अप्रैल को जो चुनाव हुआ था, यह चुनाव यूनियन संविधान के अनुसार नहीं किया गया था, ऐसा आरोप विपक्ष ने लगाया. इसको बताया गया कि गलत तरीके से चुनाव कराया गया था. इस यूनियन के चुनाव के विरुद्ध उच्च न्यायालय झारखंड रांची में याचिका दायर किया गया है एवं इसके आलोक में झारखंड ट्रेड यूनियन के रजिस्टर सह लेबर कमिश्नर द्वारा वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन के मान्यता नहीं देते हुए इस वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन को रजिस्टर “बी”मे दर्ज नहीं किया गया है. वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन चुनाव की मान्यता को उच्च न्यायालय झारखंड में चुनौती दी गई है एवं झारखंड उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है इसलिए जब तक झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा कोई फैसला नहीं आता है तब तक इस यूनियन का कोई वैधता नहीं है. चुनाव को चुनौती देने वाले पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी ने कहा कि वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन मैनेजमेंट के साथ ना ही बोनस समझौता कर सकता है और ना ही कोई अन्य यूनियन से संबंधित मामले पर वार्ता कर सकता है. अगर ऐसा किसी प्रकार की वार्ता में मैनेजमेंट के साथ वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन को संलिप्त पाया जाता है तो इसे उपर्युक्त फोरम में रखा जाएगा.





