• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 19th December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 19 दिसंबर 2022

Horoscope Know Your Day Monday 19th December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 19 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है।

वृष राशि
ध्यान से सुकून मिलेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कैरियर के हिसाब से शुरू की गई यात्रा कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता की सहमति अवश्य ले, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। अगर आप वगैर सोचे विचारे कोई निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

मिथुन राशि
आज स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखाएगी। आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। माली सुधार की वजह से आवश्यक खरीदारी करना आसान रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन मंगलमय हो जाएगा।

कर्क राशि
बेकार का तनाव और चिंताएं जीवन का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है। जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

सिंह राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ध्यान रखने की इच्छा से टकराएगी। अपनी भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति में जल्द ही सुधर जाएगी। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की आवश्यकता होगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी प्रयास कर सकता है।

तुला राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है। जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। शाम के लिए कोई अच्छी योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह बहुत ही शानदार हो। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जीवन की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के लायक बनाता है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

धनु राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी साफगोई ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी लाभदायक साबित होगी। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

मकर राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से खुश नहीं होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा। जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

कुंभ राशि
रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। कार्यालय में हुए बदलावों से आपको आखिरकार लाभ ही मिलेगा। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

मीन राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। जिसपर आप विश्वास करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियां आपकी उम्मीदों से ज्यादा होंगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026

September 9, 2026
Next Post

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 19th December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

adityapur suicide : आदित्यपुर में युवक ने लगाई फांसी, गेस्ट हाउस में लटका हुआ शव बरामद

jamshedpur rural : चाकुलिया में पत्थर का अवैध उत्खनन जोरों पर, प्रशासन बेखबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News