चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया पंचायत के रघुनाथपुर गांव के पोटाश जंगल से सटे जमीन से इन दिनों पत्थर माफिया द्वारा बेधड़क पत्थर का उत्खनन कराया जा रहा है. अवैध रुप से तोड़े गए पत्थर का प्रयोग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित सरकारी योजनाओं में पत्थर का प्रयोग हो रहा है इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. पत्थर माफिया द्वारा तोड़े गए पत्थर को रोजाना सुबह में ट्रेक्टर पर लोड कर विभिन्न योजना स्थल तक प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर पहुंचा रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला के उपायुक्त विजया जाधव ने लगातार हर प्रखंड के सीओ और बीडीओ समेत अन्य खनन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने की शख्त निर्देश दिया है. वही उपायुक्त खुद अवैध रूप से बालू, पत्थर और चिप्स ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए सड़क पर उतर रही है. वही दूसरी तरफ चाकुलिया प्रखंड में स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे पत्थर माफिया द्वारा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव से सटे जमीन से बेधड़क पत्थर का उत्खनन कर माला माल हो रहे हैं और प्रशासन मौन है. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो कि वर्षो पूर्व इस क्षेत्र में अवैध रुप से बड़े पैमाने पर पत्थर माफिया द्वारा पत्थर का उत्खनन किया जाता था, परंतु प्रशासन की शख्ती के कारण क्षेत्र में पत्थर उत्खनन कार्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग गया था परंतु प्रशासन की ढीलाई के कारण इस क्षेत्र में एक बार पुनः पत्थर माफिया अपना पैर इस क्षेत्र में पसार रहें हैं और इससे प्रशासन बेखबर है.


