• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-monday-7th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 7 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-monday-7th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 7 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज दूसरे की भावनाओं को सम्मान दे और उनकी कद्र करे। अपने विचारों को दूसरे पर थोपने से बचें। इससे आपको अदंरूनी खुशी महसूस होगी। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

वृष राशि
आज पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। घर पर मेहमानों का आना दिन को खुशनुमा बना देगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिस्पर्धी को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

मिथुन राशि
व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखिए। समाज के महत्वपूर्ण, मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी। जिनकी तरफ तुरन्त ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

कर्क राशि
दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन इस दौरान अत्याधिक खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। पिता का तल्ख बर्ताव आपको नाराज कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको लाभ होगा। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

सिंह राशि
कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उत्तम दवा है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी।

कन्या राशि
आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, खासकर चौराहे पर। नहीं तो किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कुछ लोगों को वेतन समय पर नहीं मिलने के कारण परेशान रह सकते हैं। इस परेशानी से निकलने के लिए दोस्तों का सहयोग ले सकते हैं। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय ब्यतित करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और जिससे उन्नति साफ नजर आ रही है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।

तुला राशि
आज कोई आध्यात्मिक गुरू या बुजुर्ग आपकी सहायता कर सकता है। आज आप ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे, लेकिन काम का बोझ के चलते अकारण क्रोधित हो सकते हैं। आपके जमीन जायदाद से जुड़ा निवेश लाभदाई रहेगा। जिन लोगों से आपकी भेंट कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपका संगी आपका भला सोचता है। इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों का भी सम्मान करें जो आपको अधिक पसंद नहीं करते।

वृश्चिक राशि
अगर आप मानते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो सम्मानित पद पर विराजमान हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आज खुला हुआ सामान न खाएं, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। आज का दिन आनंद करने के लिहाज से अच्छा है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीजों और काम का आनंद उठाएं। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है।

धनु राशि
आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा।

मकर राशि
आज धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। प्रेम-जीवन में आशा की नई किरण लेकर आयेगी। एक अहम प्रोजेक्ट, जिस पर आप काफी समय से काम कर रहे थे, हो सकता है कि वो काम अभी टल जाएं। कर्म-काण्ड या हवन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा।

कुंभ राशि
आज आपकी मेहनत साकार होते दिख रहा है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। लोगों और उनके कार्यों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व भरोसे की जरूरत हो। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं प्रगट करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें उलझकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है। योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे।

मीन राशि
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर लाभ दिलायेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। अपने प्रिय की अनुपस्थिति में आप स्वयं को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना, जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post
Jamshedpur-police-action : बर्मामाइंस में जुआ अड्डे में छापेमारी, उलीडीह से नाबालिग ट्रेलर चोर धराया

Jamshedpur-police-action : बर्मामाइंस में जुआ अड्डे में छापेमारी, उलीडीह से नाबालिग ट्रेलर चोर धराया

tata-steel-recruitment-big-news-टाटा स्टील मैट्रिक पास कर्मचारी पुत्र-पुत्री की बहाली परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़, आवेदक के बदले कोई और दे रहा था परीक्षा, 7 लोग धराये, 22 लोगो के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

tata-steel-recruitment-scam-टाटा स्टील में फर्जी परीक्षार्थियों के नाम पर बहाली परीक्षा दिलाने के मामले में एक्शन में कंपनी, 8 कर्मचारी के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रद्द,  जिन लोगों ने होटल परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया था, जानिये कैसे हुआ था यह भंडाफोड़ और कितने पैसे फर्जी परीक्षार्थियों को मिला था, जानें इसकी पूरी जानकारी

tata-steel-recruitment-scam-टाटा स्टील में फर्जी परीक्षार्थियों के नाम पर बहाली परीक्षा दिलाने के मामले में एक्शन में कंपनी, 8 कर्मचारी के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रद्द, जिन लोगों ने होटल परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया था, जानिये कैसे हुआ था यह भंडाफोड़ और कितने पैसे फर्जी परीक्षार्थियों को मिला था, जानें इसकी पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News