
जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील कर्मचारियों के पुत्र पुत्रियों की बहाली के लिए जमशेदपुर शहर के 16 केंद्रों में परीक्षा दी जा रही थी. इस दौरान कुल छह लोगों को आवेदक की जगह दूसरे व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा गया. इस दौरान जमशेदपुर के साकची के परीक्षा केंद्र से 2 और बिष्टुपुर के परीक्षा केंद्र से कुल 4 लोगों को पकड़ा गया. वहीं पुलिस ने इनका सहयोग करने के भी एक आरोपी को हिरासत में लिया है. ये लोग आवेदक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा था. इस मामले में टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के प्रबंधक विनीत कुमार सिंह के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है. बता दे कि टाटा स्टील कर्मचारी पुत्र पुत्रियों के लिए मैट्रिक लेवल पर 500 पदों के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमे कुल 6600 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. टाटा स्टील की प्रवक्ता रूना राजीव कुमार ने पुष्टि की है और बताया है कि कुल 16 केंद्रों में 6600 लोग परीक्षा देने वाले थे जिसमें से 88 फीसदी आवेदकों ने परीक्षा दी है. परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.





