• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-5th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 5 नवंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-5th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 5 नवंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत आवश्यकता है आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं। घर से बाहर रहने वाले जातकों को आज अपने घर की बहुत याद सताएगी। अपने मन को हल्का करने के लिए आप घर वालों से काफी देर तक बात कर सकते हैं।

वृष राशि
अनावश्यक का तनाव और चिंताएं आपके लिए हानिकारक है। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आपके प्रिय की खराब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। गंभीर हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की ओर से अधिक आशा न रखें। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे। जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

मिथुन राशि- आज शांत और तनाव रहित रहें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

कर्क राशि
जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से अधिक खर्चा न करें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।

सिंह राशि- आज आप स्वयं को सुकून में और जीवन का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का नजायज फायदा न उठाने दें। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा सोच रहेगा आपका आज। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज्यादा ख्याल रखेगा। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

कन्या राशि- आपका काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। एक नजदीकी रिश्तेदार स्वयं के लिए आपका ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अनावश्यक परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

तुला राशि- अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप पसंद करते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफर मजेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन अत्याधिक खाने और मदिरापान से बचें। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफी सारी मांगें होंगी। दूसरों की अनावश्यक हस्तक्षेप गतिरोध पैदा कर सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। इंटरनेट सर्फिंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

धनु राशि
ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। विशेष लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आज घर पर शादी की बात चल सकती है लेकिन आपको यह बात पसंद नहीं आएगी।

मकर राशि- आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के माध्यम से इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। खराब सोच के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। खुशी आपके अंदर ही छुपी है आज बस आपको अपने अंदर झांकने की जरुरत है।

कुंभ राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकता है।

मीन राशि- आज घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे, जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776,+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026

August 30, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Next Post

tata-steel-security-demands-टाटा स्टील के सिक्यूरिटी विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा गुड कंडक्ट बोनस, यूनियन अध्यक्ष के पास पहुंचे कमेटी मेंबर, बताये क्या है कारण, कैसे हो सकता है इसका निराकरण, जानें

Tata-Motors-Workers-Union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रयास से हुई त्रिपक्षीय वार्ता, स्वर्गीय मुकुल डुंगडुंग की पत्नी को मरणोपरांत मिलने वाली सारी सुविधान देने का निर्णय

jamshedpur-late-night-crime-मानगो में अपराधियों ने कारोबारी के घर पर चलाई गोलियां, फायरिंग करते सीसीटीवी में दिखे अपराधियों, देखिए-video, कैसी हुई फायरिंग-video

jamshedpur-late-night-crime-मानगो में अपराधियों ने कारोबारी के घर पर चलाई गोलियां, फायरिंग करते सीसीटीवी में दिखे अपराधियों, देखिए-video, कैसी हुई फायरिंग-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News