• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday day 11th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Saturday day 11th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
सेहत अच्छी रहेगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आयी कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जायेगा।

वृष राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जायेगी। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की आवश्यकता हो सकती है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगायेंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। अपनों का ख्याल रखना अच्छी बात है लेकिन उनका ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत न बिगाड़ लें।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में सफल रहेंगे। भावुक निर्णय लेते वक्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जायेंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आयेंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है। जिंदगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

कर्क राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। नए समझौते फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचायेंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके लायक हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। आप आराम करने में सफल नहीं हो पायेंगे, क्योंकि आपके कुछ तथाकथित दोस्त आपको आराम करने नहीं देंगे। हालांकि हर सिक्के का एक अच्छा पहलू भी होता है, इस अवसर का उपयोग आप दोस्ती की डोर मजबूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको फायदा भी मिलेगा।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे खुद ब खुद समाप्त हो जायेगी। अचानक हुई रोमांटिक भेंट आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का अवसर मिल सकता है। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर आनंद मिले। किसी उम्दा रेस्तरां में जाना मुमकिन है और स्वादिष्ट खाने का आनंद उठा सकते हैं।

तुला राशि
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। टीवी पर फिल्म देखना और अपने नजदीकी लोगों के साथ गप्पें मारना, इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुजरेगा।

वृश्चिक राशि
जिंदगी की ओर उदास नजरिया रखने से बचें। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरुरत है।

धनु राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनायेगी। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

मकर राशि
भले ही आप उत्साह से लबरेज हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेंगे। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पायेंगे। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ मूवी देखना बढ़िया और शानदार रहने वाला है।

कुंभ राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था। आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जायेगा। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है। कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।

मीन राशि
अपनी सेहत के बारे में आवश्यकता से अधिक चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में सफल रहेगा। फौरी तौर पर आनंद लेने की अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश रखें और मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंत्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्द्र में गोते लगायेंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाये, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। आज आपके पास पर्याप्त वक्त होने की संभावना है, लेकिन इन बहुमूल्य पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं। कुछ पुख्ता करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषार्चाय राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026

July 13, 2026
Next Post

Jamshedpur accident - एमजीएम में नाइट ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, घायल

Jamshedpur unsafe water park - गालूडीह का बिरसा फन सिटी वाटर पार्क अब भी है असुरक्षित, पिछले वर्ष घट चुकी है घटना, कई बार हुआ रिओपनिंग, सुरक्षा के मानको को अनदेखा कर आखिर क्यों खोला गया यह पार्क

Jamshedpur rural - चाकुलिया में मां तारा मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव आरंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Jamshedpur Agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का ‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News