गालूडीह : झारखंड का पहला वाटर पार्क बिरसा वाटर पार्क जमशेदपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर गालूडीह में स्थित है. लेकिन यह पार्क सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता. कभी भी इस पार्क में बड़ी घटना घट सकती है. पिछले बार जमशेदपुर के युवक की मौत हो गई थी. उसके बाद पार्क को बंद कर दिया गया था. पार्क का स्केटिंग प्लेटफार्म काफी खतरनाक हैं. पार्क की चार दिवारी टीना से बना है. जबकि चारदीवारी का की उचाई लगभग 12 फीट होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

लेकिन चारदीवारी की खानापूर्ति की गई है. गालूडीह इलाके में हाथी विचरण करता है और कई हाथी गांव को उजाड़ चुका है. इतना ही नहीं वाटर पार्क से निकल रही गंदा पानी आसपास गंदगी फैला रहा है. पार्क को निर्माण हुए 4 साल हुए हैं लेकिन 4 साल में 8 से 10 बार यह वाटर पार्क रिओपनिंग हो चुका है. वैसे स्थानीय वार्ड पार्षद ने पार्क के ओपनिंग पर सवाल खड़ा किया है और जिला प्रशासन को एक पत्र लिखकर रिओपनिंग का कारण पूछा है. (नीचे भी पढ़ें)
कहा है कि जब सुरक्षा मानक पर खरा नहीं है तो फिर क्यों पार्क को खोला गया. हालांकि पार्क से बाहर आ रहे पर्यटकों ने अंदर का दृश्य देखकर कहा काफी डर लग रहा है. कभी भी बड़ी घटना घट सकती हैं. वैसे सवाल बहुत बड़ा कि कब तक लोगों की जिंदगी से खेलता रहेगा वाटर पार्क. इतना ही नहीं वाटर पार्क के रिओपनिंग पर स्थानीय लोग भी नाराज हैं.



