चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के पहले दिन शनिवार को कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से महिलाओं ने कलश में जल भरकर माथे पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली है. पक्का घाट से निकली कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़ें)
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मां तारा की जयकारा लगा रही थी. जगह-जगह पर समाजसेवीयों द्वारा कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के बीच शरबत और पानी का वितरण किया गया. कलश यात्रा में विधायक समीर महंती भी शामिल हुए. मौके पर बबलू साव, दिलीप राणा, मलय रूहीदास, हीरा राय, प्रफुल्ल महतो समेत अन्य शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
कलश यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में बामदेव और मां तारा की पूजा, चंडी पाठ, मां के अन्न भोग और शाम में मां तारा, बामदेव और भगवान शिव की संध्या आरती की जाएगी. 7:30 में संतोष बाबा तांत्रिक तारापीठ द्वारा हवन किया जाएगा. वही 12 और 13 मार्च को भी मां की मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी और अंतिम दिन भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.




