• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 1st September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 1 सितंबर 2024

August 31, 2024
in राशिफल
0
Horoscope Know Your Day Sunday 1st September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 1 सितंबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आयेगा। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपका काम नजरअंदाज हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में प्रसन्नता, सुकून और उल्लास महसूस करेंगे। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएं और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई शानदार तोहफा दे सकता है।

वृष राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। इससे आपको बेहद प्रसन्नता मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जायेंगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

मिथुन राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे अधिक मददगार साबित होंगे। गलतफहमी या कोई गलत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

कर्क राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी जीवन मुश्किल बना सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात आपकी प्रसन्नता में तड़के का काम करेगी। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका बेजा फायदा उठाने की कोशिश करें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

सिंह राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज हो जायेंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह अनुभव होगा।

कन्या राशि
बाहर का और खुला खाना खाते वक्त विशेष तौर पर बचाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने भावनाओं को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक संभव हो बात को बढ़ने न दें।

तुला राशि
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। संबंधियों से मुलाकात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। कोई पौधा लगाएं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। जरुरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलायेंगी। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है।

वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपके महसूस करेंगे कि फिजाओं में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की आवश्यकता है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

धनु राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं उजागर करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जायेंगी और आप हर काम में आगे रहेंगे। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ शारीरिक संतुष्टि के लिए होती है, वे गलत हैं, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव होगा।

मकर राशि
बेकार का तनाव और चिंताएं जीवन का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। नए विचार लाभदायक साबित होंगे। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुजार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि
बच्चे आपकी शाम को प्रसन्नता की चमक लायेंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को महत्व दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लयेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे।

मीन राशि
आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर बीमारी की दवा है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। आज योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

October 31, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

October 30, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

October 29, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Monday 2nd September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 2 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 2nd September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 2 सितंबर 2024

Jharkhand politics in delhi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे व राहुल गांधी समेत अन्य आला नेताओं से मिले, सीट बंटवारा पर भी चर्चा

Jharkhand bjp ajsu alliance : भाजपा, आजसू और जदयू साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव, सीटों का फार्मूला तय, ईंचागढ़ और चंदनकियारी पर भाजपा-आजसू में जिच, भाजपा इसी माह जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में साइबर ठगी के एक बड़े...

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

मेष राशि : कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो, लेकिन आप...

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने गश्त और...

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)...

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के पर्यवेक्षक और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस...

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी इंडस्ट्रियल टूर पर है. वे लोग...

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैंसर से जूझ रहे मरीजों का मनोबल मजबूत करने के उद्देश्य...

Jsmshedpur rural mla helps rain efected  ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

Jsmshedpur rural mla helps rain efected ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

by Team Sharp Bharat D
October 29, 2026

गालूडीह : लगातार बारिश के कारण बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल गांव में दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News