रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ नयी दिल्ली के दौरे पर पहुंचे. इन लोगों ने वहां जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. यह शिष्टाचार मुलाकात थी. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर भी बातचीत हुई. झारखंड के सारे 81 सीटों को लेकर चर्चा की गयी. बताया जाता है कि कांग्रेस, राजद के साथ मिलकर झामुमो चुनाव लड़ेगी. (नीचे भी पढ़ें)

झामुमो की ओर से कहा गया है कि पुराने फार्मूला के आधार पर ही सीटों का बंटवारा कर लिया जाये. यह बिना किसी विवाद के हो सकेगा. इसको लेकर आपसी सीटों के बदलाव पर भी चर्चा की गयी, जिसमें भाजपा को जीत मिली थी. बताया जाता है कि आपस में भाजपा को चुनाव में फिर से पटखनी देने और लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
करीब एक घंटे की यह मुलाकात रही. इस दौरान मुलाकात में क्या हुआ, इसके बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया गया और कहा गया कि शिष्टाचार मुलाकात थी. दिल्ली में है तो कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात होगी. जब राजनीतिज्ञ है तो राजनीति पर बात होगी ही. कांग्रेस और झामुमो ने सीट के बंटवारे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है.




