

मेष राशि
आज रात के समय आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज नए दोस्त भी बनेंगे,जो काफी मददगार साबित होगी। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी।

वृष राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी नजर आ रही है। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक चीन न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज वैसे लोगों को लाभ हो सकता है, जिन्होंने जाने या अनजाने में किसी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश किया था। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे। आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है, लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

कर्क राशि
आज आपकी तकदीर करवट लेने वाली हैं। आज अटकी पड़ी योजना को प्रारंभ करने के लिए समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति द्वारा धन लगाने की पहल से ही आपके जीवन में खुशियों की बहार आ जायेगी। किसी भी चीज को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज आपका अपना निर्णय कुछ मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल बनाएं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने भावनाओं को रख पाएंगे।

सिंह राशि
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की जरूरत होगी। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आपको लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

कन्या राशि
परिवार के इलाज से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी को नकारा नहीं जा सकता है। जिन लोगों ने जमीन जायदाद में पैसा इन्वेस्ट किया था। उनको आज खरीददार मिल जायेगा और लाभ भी होगा। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी। जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए बहुत बढ़िया हैं।

तुला राशि
आज सेहत मजबूत रहेगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। आज प्यार के नजरिए से दिन विवादास्पद रहेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन नागवार गुजरेगा।

वृश्चिक राशि
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है, जिसके चलते पुरानी खुशनुमा यादें फिर तरोताजा होंगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है, नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि
आज थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक शानदार और डिनर की योजना बनाएं। बच्चों का साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें, नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी खास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि
आज सेहत अच्छी रहेगी। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज डेट पर जा रहे हैं तो। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुजरने के बाद आपको अब कुछ राहत का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि
दूसरों की इच्छाएं अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएगी। अपने भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे। उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।

मीन राशि
रक्तचाप के मरीजों को अधिक ध्यान रखने और दवा करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फायदा न उठाने दें। किसी से अचानक हुई रुमानी भेंट आपका दिन बना देगी। आप कामयाबी जरूर हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे, लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858



