
मेष राशि
आज बच्चों के साथ खेलना व उनके साथ समय बिताना मन को काफी सुकून देगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरंदाज करेंगे, तो जो आपके साथ रहते हैं, वे नाराज हो सकते हैं। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका अनावश्यक लाभ उठाने की कोशिश करें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

वृष राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर बनेंगे। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आवश्यकता के समय आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा सम्मान देता हुआ नजर आ सकता है।

मिथुन राशि
अपने भोज्य सामाग्री पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक क्षति करा सकती है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना विचार समझाने में भी परेशानी महसूस होगी। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। संभव है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए समय न निकाल पाये।

कर्क राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफी परेशानी में पड़ सकते हैं। खास तौर पर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में प्रसन्नता, सुकून और समृद्धि लायेगी। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। अपने धन का संचय कैसे करना है यह तरीका आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। दफ्तर में आप प्रशंसा पाएंगे। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की आवश्यकता है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज्यादा ध्यान रखेगा।शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज ये मानकर चलें कि सिर्फ दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे।

तुला राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखेंगे, तो आने वाले समय में अपने कैरियर में उन्नति की ओर बड़ा कदम होगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्त्व होगा। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

धनु राशि
तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी विशेष संदेश को भी देगा । साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

मकर राशि
घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलायेगी। दिन को विशेष बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे उपहार लोगों को दें। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है। जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कुंभ राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी निवेश नहीं करना चाहिए। जो लोग आपके काफी करीब हैं, वे आपका नजायज फायदा उठा सकते हैं। आपके ईमानदार और जिंदादिली, प्यार में जादू करने की शक्ति देता है। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढायेंगे। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए।

मीन राशि
स्वास्थ्य अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको सलाह दे सकता है। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। दूसरों की हस्तक्षेप गतिरोध पैदा कर सकती है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम वक्त पर टल सकती है। परेशानियों से भरे हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की ओर से ज्यादा सहयोग नहीं प्राप्त होगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858


