
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर निवासी बिरसा कच्छप (55) बीती रात से गायब है. मां संजय नदी पाउड़ी मंदिर घाट पर उसका कपड़ा और झोला मिला है. लेकिन वह गायब है. बताया जाता है कि वह केकड़ा पकड़ने को नदी आते है. वहीं नदी किनारे कपड़ा मिलने से नदी में डूबने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अब तक नदी के अंदर कोई खोजबीन शुरू नहीं की गई है. बताया जाता है कि बिरसा कच्छप लगाने का भी काम करता है. वह घर से बुधवार को 11 बजे निकला है, लेकिन उन्हें दोपहर डेढ़ बजे देखा गया था. वहीं सूचना पाकर पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जेना, सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता समेत काफी संख्या में लोग नदी घाट पहुंचे हैं.




